गुरुग्राम, हरियाणा नगर निगम चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। 10 नगर निगमों में से 9 में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। वहीं कांग्रेस का इस चुनाव में भी खाता नहीं खुल पाया है। मानेसर से निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी भगवा लहराया है। गुरुग्राम मेयर पद पर बीजेपी की प्रत्याशी राज रानी ने जीत हासिल की है। राज रानी ने कांग्रेस उम्मीदवार सीमा पाहुजा को हराया है। राज रानी ने एक लाख 79 हज़ार 485 वोटों से जीत हासिल की है।