जालन्धर, महानगर में ध्वनि प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है ,जिसका मुख्य कारण है कि गली कूचों से लेकर शहर के मुख्य बाजारों में छोटे बड़े दुकानदार हो या फिर रेहड़ीयों पर सब्जी व फल बेचने वाले विक्रेता ही क्यों ना हो। अपना सामान एक दूसरे से अधिक व शीघ्र बेचने के प्रयास को लेकर बाजार से सस्ते व किफायती मिलने वाले चाइनीज स्पीकर तेज गति की आवाज से आने वाले जनता ध्वनि प्रदूषण का शिकार हो रही है, वही कई बार वाहन चालक का ध्यान भटकने के कारण दुर्घटनाग्रस्त तक हो जाते है ।
सड़क किनारे जगह जगह बजने वाले चाइनीज स्पीकर की आवाज जब आपस में टकराती है तो कुछ भी स्पष्ट रूप से सुनाई भी नहीं देता।
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने जिलाधीश महोदय, पंजाब व जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारीयों से यह गुहार लगाते हुए कहा है कि ऐसे बेवजह बजाए जाने वाले स्पीकरों एव॔ शादी विवाह या फिर खुशी के मौकों बजने वाले डी जे के वूफर बजाने पर प्रतिबंध लगाए। उन्होने कहा है कि वही डी जे के साथ बजाए जाने वाले वूफर ह्रदय को आघात पहुंचाते है अर्थात हाई ब्लड प्रेशर व ह्रदय के रोगी इससे परेशान होते है । वही जरूरत से अधिक आवाज में डी जे के वूफर बुजुर्गो व नवजात शिशुओं के कानों के पर्दो को भी नुकसान हो सकता है।