नई दिल्ली, टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 1 मार्च के एपिसोड में लोगों को बहुत से चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिले. इस एपिसोड में न सिर्फ शिवानी से जुड़े राज खुले, बल्कि अरमान की जिंदगी का भी एक बड़ा सच सामने आया, जिसने पूरी गोयनका और पोद्दार फैमिली को हिलाकर रख दिया.
एपिसोड की शुरुआत में अभिरा, शिवानी से कहती है कि वो और अरमान उसे हरिद्वार ले जाएंगे. लेकिन शिवानी वरकर्स के साथ जाना चाहती है. अभिरा को उस पर शक होता है और वो सच जानने के लिए वरकर्स से सवाल करती है. जब वरकर्स झूठ बोलने लगते हैं, तो अभिरा उन्हें धमकाती है और कहती है कि वो एक वकील है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर देगी.
डर के मारे वरकर्स सच कबूल कर लेते हैं और बताते हैं कि विद्या ने उन्हें शिवानी को हरिद्वार के आश्रम में छोड़ने का आदेश दिया था. यही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि विद्या और कावेरी सालों से शिवानी को आश्रम में रखने के लिए पैसे भेज रही थीं. ये सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं, खासकर अरमान, जिसे अपनी मां विद्या से ऐसी उम्मीद नहीं थी.