तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को पिछले 16 सालों से एंटरटेन करता आ रहा है. इसमें बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता काफी पॉपुलर हैं. अपनी आकर्षक स्क्रीन उपस्थिति और अभिनय कौशल से एक्ट्रेस ने देशभर के दर्शकों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी मुनमुन काफी एक्टिव हैं. वह अपने डे टूडे लाइफ की डिटेल्स शेयर करती है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि मुनमुन दत्ता को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया
टाइमस ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो मुनमुन दत्ता को लोकप्रिय रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लिए संपर्क किया गया था. वह बंगाल से है, ऐसे में उन्हें अच्छा खाना बनाना आता है. हालांकि, अपनी मौजूदा कमिटमेंट्स और शो के शेड्यूल के बीच तालमेल के कारण, वह साइन नहीं कर सकीं. अगर एक्ट्रेस रियालिटी शो का हिस्सा बनती तो उनके कुकिंग स्कील्स देखने में दर्शकों को खूब मजा आता.