होली के दिन की गई थी रिलीज, 203 दिनों तक सिनेमाघरों में चली

नई दिल्ली. राज कपूर बॉलीवुड के बहुत बड़े स्टार थे. एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर वो सब कुछ थे. उन्हें आज भी बॉलीवुड के सबसे महान और असरदार कलाकारों और फिल्म बनाने वालों में से एक माना जाता है. लोग उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा शोमैन और ‘इंडियन चार्ली चैपलिन’ भी कहते हैं. पेशावर के कपूर खानदान में जन्मे राज कपूर, पृथ्वीराज कपूर के सबसे बड़े बेटे थे. फिल्मी दुनिया में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ढेर सारे अवॉर्ड से नवाजा गया था, जिनमें 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 11 फिल्मफेयर अवॉर्ड शामिल थे.

चार्ली चैपलिन से प्रेरित होकर उन्होंने ‘आवारा’ (1951), ‘श्री 420’ (1955) और ‘मेरा नाम जोकर’ (1970) जैसी फिल्मों में द ट्रैम्प पर आधारित किरदार निभाए. टाइम मैगजीन ने 2005 में उनकी फिल्म ‘आवारा’ में उनके काम को ‘दुनिया के दस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक’ बताया था. आज हम आपको राज कपूर से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिससे आप भी अनजान होंगे. दरअसल, उन्होंने 1978 में एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम था ‘सत्यम शिवम सुंदरम’. इस फिल्म को उन्होंने डायरेक्ट भी किया था और प्रोड्यूस भी.

इस फिल्म में उन्होंने अपने भाई शशि कपूर को लीड़ हीरो के तौर पर लिया था. फिल्म 24 मार्च 1978 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह होली के दिन रिलीज की गई थी. रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि इस फिल्म के लिए राज कपूर अंधविश्वासी बन गए थे. कहा जाता है कि इस फिल्म की रिलीज से पहले राज कपूर ने शराब के साथ-साथ नॉन वेज भी छोड़ दिया था. विकिपीडिया के अनुसार, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ कोलकाता के मेट्रो सिनेमा में 29 हफ्तों (203 दिन) तक चली, जिससे यह पश्चिम बंगाल में ब्लॉकबस्टर और अन्य जगहों पर हिट साबित हुई. बता दें, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ 1978 की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. इसमें शशि कपूर और जीनत अमान मुख्य भूमिकाओं में थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *