प्रदेश में बड़ा हादसा, महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बस-बोलेरो में भिड़ंत, 10 लोगों की मौत

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हुआ है. महाकुंभ में स्नान करने आ रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 19 घायल हैं. यहा पर एक बोलेरो और बस में भीषण टक्कर हुई है, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस और बोलेरो सवार सभी लोग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. फिलहाल, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. प्रयागराज के डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र घटना की पुष्टि की है. उधर, मौके पर पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा, डीएम रवींद्र कुमार मांदड और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *