जलियांवाला बाग हत्‍याकांड की साजिश से पर्दा उठाएगी ये सीरीज

नई दिल्ली, यह सीरीज आजादी के दौर की कहानी कहती है। यह इसी नाम से लिखी गई डोमिनिक लैपिएरे और लैरी कॉलिन्स की किताब पर आधारित थी। अब OTT प्लेटफॉर्म ‘सोनी लिव’ पर भारतीय इतिहास का एक और अध्याय वेब सीरीज की शक्‍ल में आने वाला है। इस बार कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड की होगी। सीरीज का नाम है ‘द वेकिंग ऑफ ए नेशन’, जिसका टीजर रिलीज हो गया है। ‘द वेकिंग ऑफ ए नेशन’ का डायरेक्‍शन राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके और इंटरनैशनल एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन पाने वाले राम माधवानी ने किया है। करीब एक मिनट का यह टीजर हमें 13 अप्रैल 1919 की याद दिलाता है।

वह दिन जब जलियांवाला बाग में अंग्रेजी हुकूमत ने अपना सबसे नृशंस रूप दिखाया था। टीजर में दावा किया गया है कि यह सीरीज उस साजिश और सच से पर्दा उठाएगी, जिससे अब तक हम अनजान हैं। ‘द वेकिंग ऑफ ए नेशन’ के टीजर में हमें ‘मिसमैच्ड’ फेम तारुक रैना की झलक देखने को मिलती है। वह सीरीज में वकील कांतिलाल साहनी की मुख्‍य भूमिका में हैं, जो कोर्टरूम में हत्‍याकांड को साजिश बताते हुए हिंदुस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। टीजर की शुरुआत जलियांवाला बाग हत्याकांड से होती है, जो एक अदालत में मची अफरातफरी पर खत्म होती है।

यहां कांतिलाल के रूप में तारुक रैना नस्लवाद, उन्मूलन और सच्चाई की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देते हैं। वह इस हत्‍याकांड को ‘ब्रिटिश साजिश’ का नाम देते हैं।

मेकर्स ने टीजर रिलीज के साथ ही वेब सीरीज के स्‍ट्रीमिंग की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। टीजर के आख‍िर में बताया गया है कि ‘द वेकिंग ऑफ ए नेशन’ OTT प्‍लेटफॉर्म Sony LIV पर 7 मार्च को प्रीमियर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *