नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर के साथ की शादी

भारत के सुपरस्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2025 के पहले महीने में ही पूरे देश को सबसे बड़ा सरप्राइज दे दिया है. ओलंपिक गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है. दिग्गज एथलीट ने किसी को भी कानों कान खबर नहीं होने दी और चुपके से परिवार वालों की मौजूदगी में शादी कर ली. नीरज ने शनिवार 19 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया को इसकी जानकारी दी. उन्होंने जिनसे शादी की, उनका नाम हिमानी है. मगर ये हिमानी कौन हैं, जिन्होंने नीरज का दिल जीत लिया? ये सवाल हर किसी की जुबान पर है. तो आपको बता दें कि हिमानी एक टेनिस कोच हैं और हरियाणा की ही रहने वाली हैं. उनके बारे में और जानकारी आपको इस रिपोर्ट में देते हैं.

नीरज चोपड़ा की किस लड़की से शादी होगी और कब होगी ये हर कोई जानना चाहता था. नीरज ने शादी की जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हुए सिर्फ अपनी पत्नी हिमानी का नाम ही फैंस को बताया था. लेकिन फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि हिमानी कौन हैं? असल में हिमानी का पूरा नाम हिमानी मोर है और वो भी नीरज की तरह हरियाणा की ही रहने वाली हैं. नीरज हरियाणा के पानीपत जिले में खंडरा गांव के रहने वाले हैं, जबकि हिमानी सोनीपत जिले के लड़सौली गांव से संबन्ध रखती हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *