वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिन युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने उम्मीद है, उनमें यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है। अर्शदीप सिंह इस समय सिर्फ टीम इंडिया के टी20 सेटअप का हिस्सा हैं, लेकिन उनको वनडे सीरीज में भी मौका मिलने की उम्मीद है। ऑफ स्पिनर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर का नाम सामने आया है, जबकि बैकअप ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज का हिस्सा होंगे।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी ओपनर यशस्वी जायसवाल, स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर और पेसर अर्शदीप सिंह को चुना जा सकता है। अगर इस सीरीज में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है और ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फिर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी इनको अंतिम ग्यारह में जगह मिल सकती है। इसके अलावा एक नाम अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी है। क्रिकबज की रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि शमी को जल्द बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी नेशनल क्रिकेट एकेडमी से फिटनेस सर्टिफिकेट मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *