मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी न सिर्फ एक सफल बिजनेसवुमन हैं, बल्कि वह फैशनिस्टा भी हैं। भले ही वह नानी और दादी बन चुकी हैं, लेकिन आज 60 की उम्र में भी उनके सजने- धजने का अंदाज बहू- बेटी के साथ बॉलीवुड हसीनाओं पर भी भारी पड़ जाता है। और, अगर पार्टी उन्होंने होस्ट की हो तो भला वह कैसे सारी लाइमलाइट लूटने से पीछे रह सकती हैं? ऐसे में न्यू ईयर के जश्न के दौरान मिसेज अंबानी का स्टाइलिश अवतार देखते ही बना।
जामनगर में हुई इस पार्टी में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन यहां सबका ध्यान नीता ने अपनी ओर खींच लिया। वह सुनहरे काफ्तान में बेहद खूबसूरत लगीं और साथ ही उनके हीरों की चमक भी अलग ही दिखी। तभी तो नीता का ये लुक सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।