मंदिरों और गुरुद्वारों में रात 12 बजे तक प्रोग्राम चलेगा

जालंधर, नए साल के जश्न को लेकर शहर के तकरीबन सभी मंदिर और गुरुद्वारों और 100 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स में तैयारियां चल रही है। रात 12 बजे तक रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दी गई है। वहीं, मंदिरों और गुरुद्वारों में रात 12 बजे तक प्रोग्राम चलेगा।
शहर का सबसे प्रमुख प्रोग्राम श्री देवी तालाब मंदिर, इस्कॉन मंदिर, गीता मंदिर (मॉडल टाउन) सहित अन्य कई मंदिरों में प्रोग्राम रखा गया है। वहीं, माडल टाउन गुरुद्वारा साहिब, तलहन गुरुद्वारा द्वारा सहिब, जीटीबी नगर गुरुद्वारा साहिब और अन्य शहर के कई प्रमुख गुरुद्वारों में कार्यक्रम रखा गया है।
50 से ज्यादा जगह पर पुलिस की नाकाबंदी होगी
शहर की सुरक्षा के लिए करीब 800 से ज्यादा मुलाजिम तैनात किए गए हैं। पुलिस द्वारा कुल करीब 50 से ज्यादा पॉइंट चिह्नित किए गए हैं। जहां पर नाकाबंदी सहित अन्य सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे। सबसे प्रमुख पीपीआर मार्केट, मॉडल टाउन, हवेली, क्यूरो मॉल, आदर्श नगर सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में ज्यादा पुलिस का ध्यान है। क्योंकि उक्त जगह पर ही लोग अपने अपने परिवारों के साथ घूमने के लिए निकलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *