कारोबार समेटने को मजबूर हो रहे दावथ बाजार के व्यवसायी

रोहतास. जिले के दावथ बाजार में जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या ने यहां के ग्रामीणों और राहगीरों की जिंदगी मुश्किल बना दी है.

गंदे पानी का बहाव ना केवल चलने में परेशानी पैदा करता है, बल्कि जाम की समस्या भी लगातार बनी रहती है. खासकर, दावथ बाजार से गुजरने वाली NH 120 की चौड़ाई इतनी कम है कि एक साथ सिर्फ एक ही वाहन गुजर सकता है, जिससे यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है

. यह जाम ना केवल राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनता है बल्कि स्थानीय दुकानदारों के व्यवसाय पर भी बुरा असर डालता है.

दुकानदारों का कहना है कि जाम की वजह से उनके व्यापार में भारी घाटा हो रहा है. कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है. दुकानदारों का मानना है कि अगर यह समस्या जल्द हल नहीं की गई, तो इस क्षेत्र में और भी बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती है.

स्थानीय दुकानदार गुड्‌डू गुप्ता ने लोकल 18 को बताया कि यहां जाम की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कई दुकानदार अपने कारोबार को चलाने में असमर्थ हो गए हैं. ग्राहकों का आना बहुत कम हो गया है, क्योंकि जाम के कारण लोग यहां तक पहुंचने में घंटों बर्बाद कर देते हैं.

इसके अलावा, सड़क की चौड़ाई भी इतनी कम है कि पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतें होती है. इसके कारण रोजाना दुर्घटनाएं भी होती रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *