तलाक के बाद से शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद के साथ ही तीसरा निकाह

साल 2024 अपने आखिरी पड़ाव की ओर है। इस साल की शुरुआत में भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ तलाक हो गया। तलाक के बाद से शोएब मलिक ने पाकिस्तान एक्ट्रेस सना जावेद के साथ ही तीसरा निकाह कर लिया।

सानिया मिर्जा के तलाक के बाद भारतीय फैंस को एक और तलाक ने बड़ा सदमा दिया और ये तलाक था टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के बीच। हार्दिक और सानिया के बाद से भारतीय फैंस को एक और झटका लग सकता है। इस बार ये झटका फैंस को युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा दे सकते हैं।दरअसल चहल और उनकी वाइफ धनश्री के तलाक की बात फैंस ने उस वक्त करनी शुरु की जब हाल ही में इस कपल की एनिवर्सरी थी। 22 दिसंबर 2024 को इस कपल की शादी को चार साल पूरे हुए। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के लिए एक भी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया। जबकि हर साल ये दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *