साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे 5 दिसंबर को रिलीज किया गया था। लेकिन, फिल्म की रिलीज से पहले ही 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसे भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी और काफी बवाल मचा था। इसी बीच एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा घायल हो गया था, जिसका इलाज चल रहा है। इस मामले को लेकर सभी अल्लू अर्जुन को घेरे हुए हैं। राजनीति में मामला गरमाया हुआ है और इसके लिए एक्टर को ही दोषी करार दे रहे हैं। बीते दिन ही एक्टर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी थी। इसके बाद अब ‘पुष्पा 2’ स्टार ने अपनी एक और पोस्ट शेयर की है और इसमें उन्होंने फैंस को चेतवानी दी।
दरअसल, बीते दिन ही अल्लू अर्जुन के हैदराबाद वाले घर पर कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई। उस्मानिया यूनिवर्सिटी के लोगों ने उनके घर के बाहर जमकर बवाल काटा था। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी अल्लू अर्जुन को भगदड़ वाले मामले को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इन सब विवादों के बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी की है, जिसके बाद वो चर्चा में आ गए हैं। अभिनेता ने इस पोस्ट में लोगों से अपील तो की साथ ही चेतावनी भी दी है।