नशीली दवा खिलाकर दशकों तक दूसरों से करवाता रहा पत्नी का रेप

फ्रांस की एक अदालत ने गुरुवार को दुनिया के सबसे बहुचर्चित रेप केस के मामले में अपना फैसला सुनाया है। पीड़िता गिसेले पेलिकॉट के पूर्व पति पर उसे नशीला पदार्थ देने, उसके साथ बलात्कार करने और अन्य लोगों को नशे की हालत में उसके साथ बलात्कार करने देने के मामले में सजा सुनाई है। इसके अलावा इस मामले में 50 अन्य लोगों को भी दोषी बनाया गया।कोर्ट ने कहा कि डोमिनिक पेलिकॉट के खिलाफ लगे सभी आरोप सच साबित हुऐ हैं। उन्हें 20 साल कैद की अधिकतम सजा सुनाई जाती है। 72 वर्ष की आयु वाले डोमिनक को 20 साल की सजा सुनाए जाने का मतलब है कि अब उसका शेष जीवन लगभग जेल में ही बीतेगा। इसके अलावा बाकी आरोपियों को भी जेल भेज दिया गया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *