कश्मीर में जम गए झरने, राजस्थान के सीकर-चूरू में भी जमी बर्फ

नई दिल्ली। उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बुधवार को भी सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड़ ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। ठंड़ से बचाव के लिए जरूरतमंद लोग रैन बसेरा में रात गुजार रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे की चादर छाई हुई। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। वाहन चलाते समय लोगों को खासा दिक्कत हो रही है।

ठंड के सितम के बीच अब मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 दिसंबर को हिमालयी क्षेत्र को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है जिसके कारण अगले कुछ दिनों बाद यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं, IMD के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को यूपी के कुछ हिस्सों में सुबह या देर रात के समय मध्यम और छिछला कोहरा दिखाई दे सकता है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से फिलहाल घने कोहरे या शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *