एलन मस्क बढ़ाया पारा भारतीय मूल के सीईओ सवाल पर

अरबपति एलन मस्क ने भारतीय मूल के पर्प्लेक्सिटी एआई के भारतीय मूल के सीईओ अरविंद श्रीनिवास की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उनकी प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा कर रख दी। श्रीनिवास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूछा कि क्या उन्हें ग्रीन कार्ड मिल सकता है। इससे पहले एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया था कि वे पिछले तीन साल से इस नागरिकता स्टेटस का इंतजार कर रहे हैं।भारतीय मूल के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने कहा, “मुझे लगता है कि मुझे ग्रीन कार्ड मिलना चाहिए। आपको क्या लगता है?” उनके इस पोस्ट पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जो रिप्लाई दिया, उसने न केवल सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि श्रीनिवास का भी दिन बना दिया। मस्क ने एक सकारात्मक जवाब देते हुए कहा, “हां”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *