ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा के क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई सनसनी

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इस वक्त सबसे चर्चित कपल में से एक बने हुए हैं. पिछले काफी महीने से दोनों के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि वो तलाक लेंगे. हालांकि अभी तक ऐश्वर्या और अभिषेक की तरफ से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है, ऐसे में ये खबरें कितनी सच हैं, ये कहना थोड़ा मुश्किल है. हां कुछ वक्त पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को एक पार्टी में साथ देखा गया था, जहां दोनों ने साथ में फोटोज भी खिंचवाई थीं. अब इन सबके बीच ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो कि इस वक्त सुर्खियों में है.

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा रहती है कि ऐश्वर्या राय और उनकी भाभी श्रीमा के बॉन्ड अच्छे नहीं हैं. दोनों एक-दूसरे को कुछ खास पसंद नहीं करती हैं. श्रीमा, ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य राय की पत्नी हैं. श्रीमा सोशल मीडिया पर अक्सर क्रिप्टिक पोस्ट लिखती रहती हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही लिख दिया है, जो कि इस वक्त सुर्खियों में है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *