टाटा की मजबूती को हर कोई जानता है। ऐसी ही एक दुर्घटना में एक बार फिर टाटा की मजबूती देखने को मिली, जहां एक तेज रफ्तार BMW Z4 ने एक टाटा पंच को टक्कर मारी और फिर एक डिवाइडर से टकरा गई। स्पोर्ट्स कार को 20 वर्षीय एक युवक चला रहा था और कथित तौर पर को-पायलट सीट पर एक अन्य बच्चा भी मौजूद था। चालक सुखविंदर सिंह कथित तौर से दुर्घटना के समय नशे में था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि दुर्घटना में BMW कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन पंच में केवल फ्रंट बोनट ही डैमेज नजर आ रहा है।तेजी से टकराने के बाद भी बीएमडब्ल्यू जेड4 के मुकाबले टाटा पंच को बहुम कम नुकसान हुआ है। इसके अगले बंपर और फेंडर पर डैमेज और पिछले व्हील और पिछले फेंडर पर भी टक्कर का असर हुआ है। कुल मिलाकर कीमत के हिसाब से फुल सेफ।