टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बड़ी चूक! आउट नहीं थे डेविड मिलर? बाउंड्री पर छू गया था सूर्यकुमार का पैर;

कप का फाइनल, जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर इतिहास रचा है. मगर इस जीत में सूर्यकुमार यादव का वो कैच भी अहम रहा, जो उन्होंने बाउंड्री के बहुत करीब रहकर पकड़ा था. दरअसल इसी कैच ने मुकाबले का रुख भारत की ओर मोड़ दिया था क्योंकि यह कैच डेविड मिलर (David Miller) का था. मगर अब इस कैच को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं कि सूर्यकुमार का पैर बाउंड्री से टच हो रहा था और ऐसे में इस गेंद पर छक्का लग जाता तो टीम इंडिया की हार निश्चित थी. एबीपी लाइव इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. ऐसा भी हो सकता है कि इस वीडियो में कोई छेड़छाड़ की गई है क्योंकि तीसरे अंपायर ने कई एंगल से उस वक्त चेक किया था
दरअसल दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे. हार्दिक पांड्या की पहली ही गेंद पर डेविड मिलर ने बल्ला घुमाया और गेंद हवा में चली गई. ऐसे में सूर्यकुमार यादव हालांकि लड़खड़ाते हुए बाउंड्री के बाहर चले गए थे, लेकिन उन्होंने गेंद को हवा में उछाल कर दोबारा बाउंड्री के अंदर आकर कैच पकड़ा. मैच में थर्ड अंपायर ने कई एंगल से कैच को देखा तब मिलर को आउट देने का फैसला लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *