जालंधर,भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने आज बस्ती मिट्ठू और बस्ती बाबा खेल के कटहरा मोहल्ला में जनसभाओं को संबोधित किया जहां उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।
सुशील रिंकू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल में देश के लिए जो कुछ किया है ऐसा उदाहरण इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के दशकों से लंबित मुद्दों को हल किया और ऐसे पेचीदा मसले सुलझाए जिन्हें दूसरी सरकार है आज तक हाथ डालने से डरती आई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता भी अपने कीमती बोर्ड का महत्व समझें और तीसरी बार नरेंद्र मोदी की अगवाई में भाजपा की सरकार को केंद्र में स्थापित करें।
इन इलाकों में सुशील रिंकू के पहुंचने पर लोगों ने उनका जबरदस्त समर्थन किया और कहा कि पूरे देश में भाजपा के समर्थन में एक लहर चल रही है और जालंधर के लोग भी सिर्फ भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को ही जितवा कर लोकसभा में भेजना चाहते हैं। लोगों ने कहा कि उन्हें किसी भी बाहरी प्रत्याशी पर भरोसा नहीं जबकि सुशील रिंकू तो उनके अपने हैं इसलिए चुनाव में रिंकू की जीत पक्की है।