जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी : मोहिंदर भगत

जालंधर, (संजय शर्मा)-जालंधर वेस्ट में चुनाव प्रचार जोरों पर है। जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। आज मोहिंदर भगत की अगुवाई में गुरबचन जल्ला महासचिव पंजाब कांग्रेस,प्रदीप काला,बॉबी पहलवान,राकेश भगत और राकेश कुमार बिट्टू भाजपा छोड़कर आम पार्टी में शामिल हुए। मोहिंदर भगत ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर सभी का स्वागत किया और कहा कि आम आदमी पार्टी में सभी का मान सम्मान होता है। जालंधर वेस्ट क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मोहिंदर भगत को बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में लोगों के घर के बिजली बिल ज़ीरो आ रहे है, उस पैसे की बचत से उनको घर के राशन में मदद मिल रही है। मुफ्त राशन घर पर पहुँच रहा है, मोहल्ला क्लिनिक में मुफ्त ईलाज हो रहा है,नौजवानों को नौकरियां और स्कूल ऑफ़ एमिनेंस बन रहे है। इसलिए लोग आम आदमी पार्टी के 2 साल के कार्यों से बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार आम लोगों की सरकार है। मोहिंदर भगत ने कहा कि जालंधर से भारी लीड से पवन टीनू को जिताकर लोकसभा भेजेंगे व सीएम भगवंत मान के हाथ मजबूत करेंगे। आप में शामिल हुए सभी नेताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को तेह दिल से निभाएगें और पार्टी के लिए दिन रात एक करेगें। इस अवसर पर कीमती भगत पूर्व चेयरमैन गौ सेवा कमीशन,रूतेश निहंग पार्षदपति,विजय काका,राजिंदर रूबी,सतपाल भगत,संदीप बिल्ला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *