जेफरीज की भविष्यवाणी, बीजेपी हारी चुनाव तो शेयर बाजार का होगा ऐसा हाल!

लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम दौर में है. पांच दौर के मतदान पहले ही हो चुके हैं और अब लोकसभा चुनाव के सिर्फ दो चरण बाकी हैं. 1 जून को अंतिम चरण के मतदान के बाद 4 जून को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे. इस बीच शेयर बाजार अपने नए उच्च स्तर पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद बाजार काफी वोलेटाइल रहा है.
बीते एक महीने से ज्यादा समय से बाजार को चुनाव सीधे तौर पर प्रभावित कर रहा है. अब अगले महीने के पहले सप्ताह की 4 तारीख को जब मतगणना होगी, बाजार सीधे-सीधे चुनाव के नतीजे से प्रभावित होगा. बाजार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मौजूदा केंद्र सरकार की वापसी की उम्मीद कर रहा है. अब चुनाव के नतीजे क्या होंगे, इसे लेकर कुछ भी गारंटी के तौर पर नहीं कहा जा सकता है. एक बात लेकिन तय है कि अगर चुनाव के नतीजे बाजार की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे तो आने वाले दिनों में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *