जालंधर, लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में सभी राजनीतिक दलों द्वारा जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है। इसी बीच खबर सामने आई है कि सी.एम. मान आज आप उम्मीदवार पवन टीनू के हक में रोड शो करेंगे। इस दौरान वह लोगों से पवन टीनू के लिए वोट मांगेंगे। आपको बता दें कि सी.एम मान आज जालंधर के 4 हलकों में रोड शो करेंगे। वह सबसे पहले फिल्लौर फिर नकोदर, जालंधर कैंट और फिर आदमपुर में रोड शो करेंगे। इस दौरान वह हर हलके के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
इस रोड शो को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इलाके में पैनी नजर रखी जा रही है। सी.एम. के रोड शो वाले रूट पर भारी फोर्स तैनात की गई गई है।