ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की 19 मई, 2024 को हेलीकॉप्टर हादसे में जान चली गई. उनकी मौत के बाद सवाल उठने लगा कि क्या सच में वह दुर्घटना थी या फिर उसके पीछे कोई साजिश थी? भारत-ईरान के मजबूत होते रिश्तों के लिए अहम कड़ी माने जाने वाली इब्राहिम रईसी के निधन के बाद साजिश से जुड़ी कुछ थ्योरी सामने आईं. आइए, जानते हैं इनके बारे में: हादसे के बाद सवाल उठा कि ईरान वापसी के लिए तीन चॉपर्स ने साथ उड़ान भरी थी. ऐसे में सिर्फ एक हेलीकॉप्टर ही रास्ते में कैसे लापता हो गया? इब्राहिम रईसी काफिले के तीन हेलीकॉप्टरों में सबसे अच्छे वाले चॉपर में थे. फिर खराब मौसम के बीच उनके चॉपर से ही संपर्क क्यों टूटा गया था? घटना के दौरान आखिरी 15 मिनट के भीतर ऐसा क्या हुआ कि ईरान को राष्ट्रपति तक पहुंचने के लिए 12 घंटे से ज्यादा का समय लगा गया था?