स्वाति मालीवाल मुद्दे पर दिल्ली की महिलाएं क्या बोलीं?

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रविवार को 12 साल पुराने निर्भया कांड को याद करते हुए कहा कि अब पार्टी के लोग एक आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(CM Arvind Kejriwal) के निजी सचिव बिभव कुमार(Bibhav Kumar) के खिलाफ 13 मई को सीएम आवास के भीतर बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराने वाली मालीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक समय था जब हम सब निर्भया के लिए न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर निकले थे. आज, 12 साल बाद, हम उस आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं जिसने सीसीटीवी फुटेज मिटा दिया और फोन को फार्मेट कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *