बाल्मीकि एक्शन फोर्स ने चरणजीत चन्नी को समर्थन देने का ऐलान किया

जालंधर, (संजय शर्म्मा)-बाल्मीकि एक्शन फोर्स ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। चरणजीत सिंह चन्नी की रिहाइश पर पहुँचे एक्शन फ़ोर्स के युवाओं ने कहा कि चन्नी ही एक ऐसे नेता है जो दबे कुचले तथा ग़रीब वर्ग के लोगों के भले की बात करते हैं।तकनीकी शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री रहते चन्नी ने हमेशा ज़रूरतमंद परिवारों का ध्यान रखा तथा इन लोगों की भलाई के लिए कार्य किए।संस्था के प्रधान प्रदीप सिंह ने कहा कि बिजली तथा पानी के बकाया बिल माफ कर स.चन्नी ने बकाया अदा करने से असमर्थ लोगों को बड़ी राहत दी है।जब कि लाल लकीर में रह रहे लोगो को मालिकाना हक़ देकर बड़ी सुविधा दी हैं।उन्होंने कहा कि स.चन्नी से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं कि वर वह लोक सभा में जाकर उनके समाज की बात करेंगे।इस दौरान उपाध्यक्ष संजीव कुमार, पंकजदीप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन कुमार, लाभदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *