इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा दक्षिण भारतीयों की तुलना अफ्रीकी व पूर्वोत्तर के लोगों की तुलना चीनी लोगों से करने के बयान ने कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। विवाद बढ़ता देखकर बुधवार की शाम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सैम पित्रोदा के बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से बांटने का रहा है। चाहे वो 1947 का समय हो या वर्तमान में। आइए जानते हैं कि सीएम योगी ने और क्या कुछ कहा है।सीएम योगी ने कहा कि सैम का बयान निंदनीय है। कांग्रेस को स्वयं के कृत्यों के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वह देश को चमड़ी और रंग के आधार पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि देश के सामने इस खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हो रहा है जो कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे सनातन देश में जो 140 करोड़ भारतवासियों को अपमानित करने वाला जो ये बयान है उसके लिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।