दुनिया की सबसे ताकतवार इनवेस्टीगेशन एजेंसी मानी जाने वाली एफबीआई पिछले 9 साल से एक भारतीय को ढूंढने में लगी हुई है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं जुटा पाई है. बता दें कि 9 साल पहले एक गुजराती शख्स अमेरिका में अपनी ही पत्नी की हत्या करके फरार हो गया था. जिसके बाद एफबीआई अभी भी उसे ढूंढने की कोशिश में जुटी है. एफबीआई ने गुजराती शख्स के ऊपर एक दो लाख नहीं बल्कि 2,08,00,000 रुपये का इनाम रखा है
जानकारी के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद जिले के वीरमगाम तालुक के कतरोड़ी गांव में जन्मे भद्रेश चेतनभाई पटेल अपनी पत्नी पलक के साथ अमेरिका के मैरीलैंड के हनोवर में रह रहे थे. दोनों एक डोनट स्टोर में काम करते थे. 12 अप्रैल 2015 को दोनों की नाइट शिफ्ट लगी हुई. इसी बीच दोनों के बीच किसी बात पर विवाद बढ़ गया. विवाद के बढ़ जाने के बाद भद्रेश ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.