सन्नी शर्मा व कुणाल गोस्वामी ने भाजपा स्पोर्ट्स सेल जिला कार्यकारणी की घोषित

जालंधर, आज भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा स्पोर्ट्स सेल के जिला संयोजक कुणाल गोस्वामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ , प्रदेश संगठन महामंत्री श्री मंत्री श्रीनिवासुलू एवं भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा के साथ विचार विमर्श कर अपनी जिला कार्यकारणी की घोषणा की जिसमें भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश पदाधिकारी का भी विस्तार किया गया। जिसमें हरविंदर सिंह गोरा ,तेजेंद्र सिंह वालिया व मणि कुमार, को भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश सदस्य के तौर पर नियुक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जालंधर लोकसभा के संयोजक रमन पब्बी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, संजीव शर्मा मनी, नीरज गुप्ता, नितिन बहरोल,मुख्य रूप से उपस्थित थे कुणाल गोस्वामी ने अपनी जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए , वरुण नागपाल, हेमंत पाठक, विश्व महेंद्रु, सनी भगत ,गुलशन कपूर, राजन शर्मा, गगन बेदी, नवनीत सोढ़ी, करण शर्मा, व सुमित गुलाटी, को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया और विकास बंसल, गौरव वर्मा, रोहित कुमार संधू, अश्विनी मोंगा, राजीव बजाज, नितिन त्रेहन, अभिषेक भगत ,गौरव शर्मा, राकेश कुमार, गौरव साहनी, जय हांडा,को मेंबर के तौर पर नियुक्ति किया। एवं मनवीर सिंह राजपूत को मंडल नंबर 6 का अध्यक्ष नियुक्त किया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को सिरोपा डालकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जालंधर लोकसभा का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है और सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी नीतियों को लोगों के बीच में लेकर जाएं और केंद्र सरकार द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उनको खेल मैदानो एवं खिलाड़ियों तक विस्तार से पहुंचाएं राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में भाजपा लोकसभा जालंधर के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में जोरदार प्रचार एवं प्रसार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *