हवन यज्ञ,श्री सुखमनी साहिब का पाठ कर खोला चुनावी दफ़्तर

जालंधर, (संजय शर्मा)-भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में विजय रिजॉर्ट मकसूदां चौक में प्रदेश भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर विधिवत रूप से मूर्हत पर हवन यज्ञ और श्री सुखमनी साहिब का पाठ उपरांत लंगर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,जालंधर लोकसभा से पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकू,वेस्ट हल्के के विधायक शीतल अंगूराल,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व एमएलए सरबजीत मक्कड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की और राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी और सुभाष सूद विशेष रूप से उपस्थित हुए।सुशील शर्मा ने कार्यालय के उद्घाटन समारोह के मौके पर कहा कि 2014 में देश की सत्ता संभालने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने पुरे विश्व में भारत की अनोखी पहचान बनाई है।उन्होंने कहा कि इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के उन कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत है,जिन्होंने निस्वार्थ भाव से जनसंघ से शुरुआती दौर में जमीनी स्तर पर काम किया और पार्टी व उसकी राष्ट्रवादी सोच तथा नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य किया।उन्होंने कहा कि संगठित,समर्पित और सशक्त कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूँजी है।उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा से सुशील रिंकु की एतिहासिक जीत तय है।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेगे और जालंधर लोकसभा जीतेंगे।इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था,राज्य में फैले भ्रष्टाचार और मौजूदा सरकार की फेल कार्यप्रणाली के मुद्दे पर लड़ रही है।उन्होंने कहा कि सरेआम व्यापारियों से फिरौतियां मांगी की जा रही है।उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब में भाजपा का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता और जालंधर में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब में लोकसभा चुनावों की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव प्रभारी व् प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नेताओं व् भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी जा चुकी हैं।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की आरंभ से यही सोच रही है कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ ही हड्डी हैं।इन्हीं निस्वार्थ कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है।उन्होंने कहा कि जालंधर के रुके हुए विकास को रफ्तार केवल भाजपा सांसद द्वारा ही संभव होगा।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि पंजाब और जालंधर के लोगों की एक ही आवाज है कि मोदी जी के नेतृत्व में पूरा प्रदेश आगे बढ़े।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकास को पूरे जालंधर के लोगों से अथाह प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के इसी विकास मॉडल पर भाजपा लोकसभा चुनाव लड़ रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद लोकसभा में जाकर पंजाब के लोगों की आवाज बन कर मोदी सरकार तक आवाज उठायेगे।इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने विकास और श्रेष्ठता की बुलंदियों को छुआ है।उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भगवंत मान सरकार के कुशासन में त्राहि त्राहि कर उठी है और आने वाले समय में जनता इन्हें नकार कर भाजपा को पंजाब में सभी लोकसभा सीटों पर विजय करेगी।इस अवसर पर रमेश शर्मा,रवी महेन्द्रू,दीवान अमित अरोड़ा,राजीव धींगरा,गुरजीत संघेडा,भगवंत प्रभाकर,जिला उपाध्यक्ष भूपिन्द्र कुमार,दर्शनलाल भगत,अश्वनी भंडारी, दविंदर कालिया,जिला सचिव गौरव महे,अनु शर्मा,मीनू शर्मा,शाम शर्मा, पंकज जुल्का,लोकसभा जालंधर ऑफिस इंचार्ज राज कुमार मागो, अमरजीत सिंह अमरी,करनैल सिंह ढिल्लों,मंडल महामंत्री गौरव मेहता,रवींद्र धीर,गोल्डी मरवाहा,विकास कैन्थ,हिमांशु शर्मा,प्रमोद कश्यप,पूर्व पार्षद विपन कुमार,तरविंद्र सोई,अनूप सरीन,योगेश मल्होत्रा,संजीव कंबोज,गोल्डी भाटिया,अशोक चड्ढा,पंकज जुल्का,राधिका पाठक,हरजिंद्र लाडा,मनजीत सिंह टीटू,अमित सिंह संघा,सौरव सेठ राजेश अग्निहोत्री,शमा चौहान,शालू कुमारी,डॉ महेश गुप्ता,अजमेर सिंह बादल,कुमद शर्मा,डिम्पी लुभाना, महिंद्र भगत,सतपाल बठला,नरेंद्र ढिल्लों,राजेश मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा,राजीव दुग्गल,मनीष बल,राकेश राना,मोनू पूरी,भरत काकड़िया,जस्सा सिंह,सन्नी शर्मा,डिंपी सचदेवा,दिनेश खन्ना,मनीष सहगल,रोशन लाल,पंकज खन्ना,साहिल गुप्ता,भगत मनोहर लाल,ओम प्रकाश सप्पल,जस्सा सिंह,सूबेदार यादव,कुणाल शर्मा,सकुल महाजन,क्षितिज ढल,संदीप कुमार,हितेश स्याल,पोला ख़ुशवाहा,वरुण दुबे,रिंकू पुरी,दिनेश महेंद्रू,गोपाल संगम,विस्तारक प्रवेश महाजन,हैप्पी दीवान,राजीव वालिया,रिंकु पूरी,बाबा राजकिशोर,सूबेदार यादव,अमरजीत कोहली,पवन शर्मा,मोहम्मद सरताज अली,गोपाल कंबोज,पंकज लूथरा,बलजिंद्र सिंह,विपन शर्मा, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *