जालंधर, ( संजय शर्मा)-शिवरात्रि के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर, गुलाब देवी हॉस्पिटल रोड, पर अलग-अलग पकवान का विशाल लंगर श्री बबलू प्रधान जी और उनकी सारी टीम की ओर लगाया गया, साईं बाबा मंदिर के पास गुलाब देवी हॉस्पिटल रोड पर विशाल लंगर श्री रवि जी की टीम द्वारा लगाया गया, इसी तरह शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की मेंन मार्केट में श्री रोहित भगत की टीम द्वारा विशाल लंगर लगाया गया, और भी वार्ड नंबर 61 में बहुत जगह पर लंगर लगाए गए थे इस पावन मौके पर पूर्व पार्षद जगदीश राम समराय इन सभी जगह पर पहुंचकर भगवान भोले शंकर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया उन्होंने कहा कि भगवान शिव भोले शंकर जी का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ मुझे अत्यंत खुशी है।