कैबिनेट मंत्री ने करतारपुर हलके में 3.40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की

करतारपुर/जालंधर, पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके तहत करोड़ों रुपये के विकास कार्यों से करतारपुर हलके की नुहार बदल दी जाएगी।

  1. आज करतारपुर में 3.40 करोड़ रुपये के 8 विभिन्न विकास प्रोजैक्टों की शुरूआत पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रत्येक नागरिक को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रयासरत है।उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है, जिसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है और कार्य भी शुरू कर दिए गए है।उन्होंने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों की स्वयं निगरानी करें ताकि कार्य की गुणवत्ता एवं समय पर पूरा होना सुनिश्चित हो सके।उद्घाटन किए कार्यों में से 43.52 लाख की लागत से पूरे शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरों से लैस किया जाएगा, जिससे शहर में पैनी नजर रखी जा सकेगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा 130.22 लाख की लागत से गुरुद्वारा श्री गंगसर साहिब की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारों पर इंटरलाकिंग टाइलें बिछाना और 17.9 लाख की लागत से इसी सड़क पर स्वागत द्वार का निर्माण भी शामिल है।

इसी प्रकार, 40.58 लाख रुपये की लागत से गुरुद्वारा श्री गंगसर साहिब के आस-पास के क्षेत्र और शहर के अन्य हिस्सों में स्ट्रीट लाइट प्वाइंट उपलब्ध करवाने, 43.4 लाख रुपये की लागत से चरखडी मोहल्ले में पार्कों के विकास से संबंधित कार्य शामिल हैं। 14.5 लाख रुपये की लागत से नगर परिषद कार्यालय के नवीनीकरण से संबंधित प्रोजैक्ट भी शुरू किए गए। इसके अलावा, इन विकास प्रोजैक्टों में 50 लाख की लागत से नगर परिषद करतारपुर की सैनीटेशन ब्रांच के लिए 2 टाटा एस और बैक हो लोडर की खरीद भी शामिल है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने हमेशा आम आदमी की भलाई को मुख्य रखते हुए ऐतिहासिक फैसले लिए है, जिनमें 600 यूनिट बिजली माफी, आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनैंस, सरकारी नौकरियां, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, हेल्पलाइन 1076 , घर-घर राशन, आप दी सरकार, आप दे द्वार और कई अन्य जन-समर्थकीय पहल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *