जालंधर, मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड चौक जालंधर में श्री शनिदेव महाराज जी के निमित्त श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।सर्व प्रथम ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान रवि भल्ला से सपरिवार पंचोपचार पूजा, षोढषोपचार, नवग्रह, घट स्थापना करवाकर हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई।
सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने आए हुए मां भक्तों को को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में धर्म के बुलावे और दान देने का इंतजार नहीं करना चाहिए। यहां बिना बुलाए जाना व बिना मांगे दान देना ही सबसे बड़ा पुण्य है। धर्म के कार्यों में भक्त को अपनी श्रद्धा से भी ज्यादा दान देने का भाव रखना चाहिए। यह भाव उसके पुण्यार्थ को और अधिक बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि धर्म से ही पुण्य का संचार होता है।
इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार शर्मा, राकेश प्रभाकर, समीर कपूर,बावा जोशी,अशोक शर्मा, नवदीप, उदय, अजीत कुमार, संजीव, सलिल, दिशांत शर्मा बावा खन्ना, राकेश, पूनम प्रभाकर, सरोज बाला रजनी, रिंकू सैनी,इशु वर्मा, जगदीश, प्रताप,संजय, अभिलक्षय चुघ ,सौरभ , गुरप्रीत सिंह, मुनीश,रवि , हेमंत सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
हवन-यज्ञ उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।