पिछले 6 महीनों में बेच डाली करीब 100000 यूनिट; कीमत 7 लाख रुपये से भी कम

भारत में सबसे अधिक कार बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी की बलेनो को भारतीय ग्राहकों ने ताबड़तोड़ खरीदा है। बता दें कि जनवरी, 2024 में मारुति सुजुकी बलेनो सबसे अधिक बिकने वाली कार रही थी। इस दौरान मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) ने कुल 19,630 यूनिट कार की बिक्री की थी। बता दें कि मारुति बलेनो की बिक्री में पिछले महीने सालाना आधार पर 20 पर्सेंट का इजाफा हुआ था। वहीं, पिछले 6 महीनों में मारुति बलेनो ने कुल 96,832 यूनिट कार की बिक्री कर डाली है। मारुति बलेनो की शुरुआती एक्स–शोरूम कीमत 6.66 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 9.88 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि मारुति सुजुकी बलेनो ने पिछले साल यानी अगस्त, 2023 के दौरान कुल 18,561 यूनिट कार की बिक्री की थी। जबकि पिछले साल ही सितंबर महीने में मारुति सुजुकी बलेनो ने कुल 18,417 यूनिट कार बेची थी। वहीं, पिछले साल अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी बलेनो ने कुल 16,594 यूनिट कार की बिक्री की थी। जबकि पिछले साल नवंबर महीने के दौरान मारुति बलेनो की कुल 12,961 यूनिट कार बेची थी। दूसरी ओर पिछले साल के दिसंबर महीने में मारुति सुजुकी बलेनो ने कुल 10,669 यूनिट कार की बिक्री की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *