सकट चौथ व्रत कल, देखें पूजन का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय, भोग व संपूर्ण पूजा-विधि

नई दिल्ली, माघ महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी व्रत को सकट चौथ कहा जाता है। सकट चौथ व्रत में भगवान श्रीगणेश की विधि- विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विघ्नहर्ता की पूजा करने संतान की रक्षा होती है और जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। माघ माह के कृष्ण पक्ष की सकट चतुर्थी तिथि की शुरूआत 29 जनवरी की सुबह 6:10 बजे होगी। अगले दिन इसका समापन सुबह 8:54 बजे पर होगा। उदया तिथि में चतुर्थी तिथि के हिसाब से व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा। सकट चौथ व्रत के दिन चंद्र पूजन अनिवार्य माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *