फिल्लौर (जालंधर), पंजाब सरकार द्वारा तैयार की गई राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाली झांकियां रविवार, 28 जनवरी को फिल्लौर में आम जनता के लिए प्रदर्शित की जाएंगी।
उप मंडल मैजिस्ट्रेट अमनपाल सिंह ने इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए बताया कि ये झांकियां रविवार सुबह उपमंडल के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेंगी। उन्होंने आगे बताया कि इन झांकियों को विशेष रूप से कम्युनिटी हाल फिल्लौर और दाना मंडी गोराया में रू-ब-रू किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि झांकियों को सही ढंग से आम लोगों के लिए प्रदर्शित करने के लिए परिवहन, सुरक्षा, मैडीकल टीमों की तैनाती, फायर ब्रिगेड, साफ-सफाई, कलाकारों के रहने-खाने आदि के संबंध में पहले ही अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है।
उन्होंने लोगों को राज्य की समृद्ध विरासत और संस्कृति से जुड़ने के लिए अधिक से अधिक भाग लेने का न्योता दिया।
बता दे कि इनमें पंजाब के शहीदों और बलिदानों की गाथा, नारी शक्ति (माई भागो जी) और पंजाब की समृद्ध संस्कृति से जुड़ी झांकियां शामिल है।