₹3 वाले शेयर को खरीदने की लूट, छह महीने में ही निवेशकों की बदली किस्मत!

शेयर बाजार में कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक- राठी स्टील एंड पावर का है। पिछले छह महीनों में यह पेनी स्टॉक मल्टीबैगर बनकर उभरा है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इस शेयर में 2 फीसदी का अपर सर्किट लगा और भाव 41.07 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है।

पिछले एक सप्ताह में स्मॉल-कैप स्टॉक राठी स्टील एंड पावर पर लगातार अपर सर्किट लग रहा है। पिछले एक महीने में यह मल्टीबैगर स्टॉक ₹30.12 से बढ़कर ₹41.07 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया है, जिससे इसके निवेशकों को लगभग 35 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। वहीं, छह महीने की अवधि के दौरान यह स्टॉक ₹3.30 प्रति से बढ़कर ₹4.07 प्रति शेयर के स्तर तक पहुंचा है। यह करीब 1150 प्रतिशत के पॉजिटिव रिटर्न को दिखाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *