बिग बॉस 17′ का हर एपिसोड मजेदार

बिग बॉस 17′ का हर एपिसोड मजेदार होता जा रहा है। फिलहाल शो में फैमिली वीक चल रहा है और सबके घर से कोई न कोई आ रहा है। हालांकि, अंकिता की मां और सास ने घर में आकर सुर्खियां बटोर ली हैं। इन सबके बीच, आज रात होने वाले वीकेंड का वार से सलमान खान गायब रहेंगे। होस्ट की जगह करण जौहर लेंगे और घरवालों की क्लास भी लगाएंगे। शो के प्रोमो में करण को अंकिता और विक्की से बात करते हुए देखा गया। आइए पूरी बात बताते हैं।
बिग बॉस 17′ के नए प्रोमो में Karan Johar शो को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। करण, Ankita Lokhande और Vicky Jain से सबसे पहले बात करते हैं। वो विक्की से पूछते हैं कि- जब आपकी मां अंकिता से आकर सवाल पूछती हैं, तब एक पति होने के नाते आपको उनके पीछे खड़े रहना चाहिए। मैं ये नहीं कह रहा कि उनको उनकी मां के खिलाफ कुछ बोलना चाहिए लेकिन पत्नी से पूछना चाहिए कि अंकिता क्या हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *