चंडीगढ़/गुरुग्राम. पूरे हरियाणा को हिला देने वाले मॉडल दिव्या पाहुजा केस में बड़ी खबर है. हरियाणा पुलिस को उसकी बॉडी हत्या के 11वें दिन मिल गई है. आरोपियों ने दिव्या पाहुजा का कत्ल कर उसका शव हरियाणा के टोहाना फतेहाबाद से कुंदनी हेड में फेंका था. दिव्या गैंगस्टर की गर्ल फ्रेंड थी. उसकी हत्या 2 जनवरी को हुई थी. पुलिस ने इस मामले में बलराज गिल को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के बाद गुरुग्राम पुलिस दिव्या की बॉडी को तलाशने में जुट गई थी. दिव्या के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं. बता दें, यह केस हरियाणा पुलिस के लिए चुनौती बन गया था. पुलिस पर जनता के साथ-साथ राजनीतिक दबाव भी बढ़ता जा रहा था. दिव्या की हत्या के दस दिनों तक भी उसकी बॉडी का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था. लगातार बॉडी की तलाश कर रही पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब दिव्या की लाश को ठिकाने लगाने का वीडियो सामने आया. इसके बाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से बलराज को पकड़ा. बलराज यहां से विदेश जाने की तैयारी कर रहा था. उसके बाद इस कत्ल की परतें कुछ-कुछ खुलने लगीं. इस बीच दिव्या की बहन ने भी इस कत्ल की सीबीआई जांच की मांग कर दी.