मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना अधीन श्री अमृतसर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब के दर्शनों के लिए बस रवाना

करतारपुर (जालंधर), पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को विभिन्न पवित्र स्थानों की मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत श्री अमृतसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब के दर्शनों के लिए विधानसभा क्षेत्र करतारपुर से तीर्थयात्रियों की एक बस रवाना की गई।

पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई इस बस से श्रद्धालु श्री अमृतसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब के पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए मुफ्त भोजन और रिहाइश का खर्च पंजाब सरकार द्वारा किया जाएगा।

बता दें कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को अपने पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत तीर्थयात्रियों को अमृतसर साहिब, श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी जी, श्री वृन्दावन धाम, माता वैष्णु देवी जी, माता चिंतपूर्णी जी, माता ज्वाला जी, वाराणसी, श्री खाटू श्याम जी, श्री सालासर धाम एवं ख्वाजा अजमेर शरीफ दरगाह की निःशुल्क यात्रा करवाई जाएगी।

इस बस से पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा लोगों की धार्मिक भावनाओं को समझते हुए शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना की सभी वर्गों द्वारा बहुत प्रशंसा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस योजना से वह बिना किसी खर्च के पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रति लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है और लोग इस योजना के तहत धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे है।

इस अवसर पर श्री अमृतसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों ने भी उनकी धार्मिक यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए उचित प्रबंधों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *