वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सुशील रिंकू

जालंधर, (संजय शर्मा)-30 दिसंबर से शुरू हो रही नई दिल्ली अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने की मांग को लेकर आज सांसद सुशील कुमार रिंकू केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। उन्होंने कहा कि जालंधर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी है,साथ ही एनआरआई हब भी है। इस ट्रेन के जालंधर रुकने से यहां के उद्यमियों व्यापारियों और एनालाइज को काफी फायदा होगा जिन्हें जालंधर नई दिल्ली के बीच इस हाई स्पीड ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा। रिंकू ने कहा कि अगर वंदे भारत लुधियाना व अंबाला स्टेशन पर स्टॉपेज है तो जालंधर में भी जरुर होना चाहिए। इसका फायदा रेलवे को तो होगा ही साथ में लोगों के कीमती समय की भी बचत होगी।  उन्होंने कहा कि इससे पहले नई दिल्ली कटरा के लिए जो बंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई थी उसे भी जालंधर में स्टॉपेज नहीं दिया गया जिससे यहां के लोग हताश हुए थे। इसलिए अब नई दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस में जालंधर को शामिल करना चाहिए।

सांसद रिंकू ने रेल मंत्री से कहा कि जालंधर पंजाब का बढ़ा स्टेशन है। इस स्टेशन पर भी हजारों की संख्या में हर रोज यात्री आते जाते हैं। वंदे भारत का सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों और कारोबारियों को होगा जिनके लिए समय बहुत कीमती हैं। अगर ट्रेन जालंधर रुकती है तो रेलवे का रेवेन्यू भी बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि वंदे भारत का स्टॉपेज जालंधर में न होने से लोगों में निराशा है। उम्मीद है कि उनकी इस मांग को जल्द ही पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *