भार्गव कैंप से मुकेश घई लक्को भाजपा मे शामिल

जालंधर, (संजय शर्मा)-वेस्ट विधानसभा के भार्गव कैंप से मुकेश घई (लक्को) ने जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़,प्रदेश उपप्रधान राजेश बाग़ा,के.डी भंडारी,वेस्ट विधानसभा के प्रभारी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,मंडल 12 के प्रभारी भूपिन्दर कुमार,विस्तारक प्रवेश महाजन की अध्यक्षता मे भाजपा कार्यालय सीतला मन्दिर मे भाजपा जॉइन कर ली है।लक्को ने कहा वैसे मैं लंबे समय से भाजपा का समर्थक बन कर कार्य कर रहा था।परंतु आज पहली बार भाजपा जॉइन की है।क्यूकी पूरे देश दुनिया मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतर्त्व मे भाजपा की केंद्र सरकार भारत का नाम रोशन कर देशवासियों को सुरक्षा सुविधा देने का काम कर रही है।अब पंजाब मे आप सरकार की गलत नीतियों के चलते हर नौजवान,महिला,व्यापारी,कर्मचारी परेशान है।इसका केवल पंजाब में भाजपा विकल्प बन गयी है।जो हर पंजाब की सुरक्षा सुविधा को यकीनी बना सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *