आरती राजपुत भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

जालंधर, आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के प्रधान सुशील शर्मा ने जिला प्रभारी पुष्पिंद्र सिंघल और जिला महामंत्री व जिला महिला मोर्चा प्रभारी राजेश कपूर से विचार विमर्श करके आरती राजपुत को जालंधर शहरी जिला भाजपा महिला मोर्चे का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।सुशील शर्मा ने इस नियुक्ति पर उन्हें मुबारकबाद दी है।उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से जिला भाजपा और ज्यादा मज़बूत होगी।इस अवसर पर आरती राजपुत ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हुए जिला प्रधान सुशील शर्मा को विश्वास दिलाया कि उन पर विश्वास करके जो पार्टी ने उनको जिम्मेवारी दी है।वो पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेवारी को निभायेंगी।आरती राजपुत ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिये कार्य करेंगे और मोदी सरकार की हर योजना को हर घर तक पहुचाने का कार्य करूँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *