नेमार के साथ गर्लफ्रेंड ने क्यों किया ऐसा?

नई दिल्ली, फुटबॉल की दुनिया में जबरदस्त नाम कमाने वाले ब्राजील के स्टार फुटबॉल नेमार (Neymar) की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. जर्मनी की पीएसजी का साथ छोड़कर उन्होंने हाल ही में साऊदी प्रो लीग की टीम के साथ करार किया है. नेमार के चाहने वाले दुनियाभर में हैं और भारत में भी उनकी कमी नहीं हैं. इस बीच नेमार को लेकर बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, उनकी गर्लफ्रेंड ब्रूना बियानकार्डी ने उनके साथ ब्रेकअप कर लिया है. ब्रेकअप क्यों हुआ इसकी वजह हम आपको बताएंगे. लेकिन गौर करने वाली बात यह रही कि नेमार और ब्रूना बियानकार्डी काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. वह महीने भर पहले ही पेरेंट्स बने थे. ब्रूना ने एक बच्ची को जन्म दिा था. लेकिन अचानक से दोनों का अलग हो जाना फैंस के लिए हैरान कर देने वाला है. दरअसल, एलिना फारियास नाम की एक मॉडल ने नेमार को लेकर कहा था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनसे अश्लील फोटो की डिमांड की थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *