तीन दिन में तीन गुना हुआ GMP

एएमआईसी फोर्जिंग लिमिटेड ने तीन दिनों की बिडिंग में रिकॉर्डतोड़ 90 गुना बुकिंग हासिल की है. आईपीओ पब्लिक सबस्क्रिप्‍शन के ल‌िए बुधवार को ओपन हुआ था. AMIC Forging आईपीओ में सर्वा‌धिक रुचि रिटेल इन्वेस्टर्स ने दिखाई. उनके बाद गैर-संस्‍थागत निवेशकों ने सबसे ज्यादा बोलियां लगाई हैं. तीन दिनों की बिडिंग के दरमियान ही अनलिस्टेड मार्केट में AMIC Forging BSE SME IPO के प्रिमियम ने तीन गुना छलांग लगाई. बुधवार को यह +30 के लेवल पर था, शुक्रवार को +105 के लेवल पर पहुंच गया.AMIC Forging BSE SME IPO तीन दिनों की बिडिंग के बाद 90.04 गुना सबस्क्राइब किया गया. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए निर्धारित हिस्से को 125.51 गुना सब्सक्राइब किया गया, जबकि गैर-संस्‍थागत निवेशकों (NIIs) के लिए निर्धारित हिस्सा 94.09 गुना सबस्क्राइब किया गया. योग्य संस्‍थागत खरीदारों (QIBs) के लिए तय हिस्सा 25.04 गुना बुक किया गया. आईपीओ के तहत खुदरा निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत शेयर आरक्षित किए गए थे, जबकि QIBs के लिए 50 फीसदी शेयर आरक्षित किए गए थे. NIIs के लिए 15 फीसदी शेयर आरक्षित किए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *