सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस का सीजन 17 भी काफी सुर्खियों में ये है. ये सीजन भी हर गुजरते एपिसोड के साथ काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है. शो में तमाम कंटेस्टेंट एक दूसरे के साथ लड़ाई-झगड़े तो कर ही रहे हैं साथ ही खुद से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे भी कर रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में भी विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने खुद को लेकर शॉकिंग खुलासे दिए. दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में खुलासा हुआ था कि बिग बॉस के घर में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे को स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है. उन्हें हेयर कट और हेयर कलर करने जैसी सर्विस मिल रही थीं. इनका खुलासा होने के बाद बिग बॉस 17 के कुछ इसका विरोध किया और सेम सर्विस दिए जान की मांग भी की. बाद में बिग बॉस ने घरवालों को ये अधिकार दिया कि वे फैसला करें कि विक्की और अंकिता को स्पेशल सर्विस मिलनी चाहिए या नहीं. इसके बाद विक्की और अंकिता ने अपने मेडिकल इश्यू को लेकर खुलकर बात की और कईं शॉकिंग बातें भी बताईं ताकि वे घरवालों को उन्हें मिलने वाली सर्विस पर मना सकें.