जालंधर, कैंट में ‘ द मिस्ट्री ऑफ़ म्यूज़ियम’ की प्रतिभाशाली लेखिका व पुलिस डी ए वि की दसवीं कक्षा की छात्रा सुश्री ध्रुविका ने अपने लेखन अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। सुश्री ध्रुविका ने अपने माता-पिता, श्रीमती आनंदिता और डॉ. हरीश मिट्ठू के साथ- साथ अपनी गुरु श्रीमती रश्मि भल्ला द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिकाओं को स्वीकार करते हुए, अपनी साहित्यिक यात्रा साझा की। ई-सामग्री के प्रभुत्व वाली दुनिया में पाठकों को प्रेरित करने की समकालीन चुनौती को संबोधित किया। सुश्री ध्रुविका ने बदलते परिदृश्य में साहित्य की भूमिका को परिवर्तनकारी मानते हुए विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।सुश्री ध्रुविका ने छात्रों को चनात्मकता, दृढ़ता और पढ़ने की खुशी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल रविंदर कुमार ने साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सुश्री ध्रुविका की सराहना की। सुश्री अमनदीप कौर, लाइब्रेरियन ने कार्यक्रम के की सफलता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सबको धन्यवाद दिया