कर्नाटक गवर्नमेंट ऑफिसर की हत्या की वजह आपको भी हैरान कर देगी

वो दिन रात एक ही बात सोच रहा था, मुझे बदला लेना है। मैं उसे मार डालूंगा, उसकी हत्या करंगा तभी शांति मिलेगी और फिर एक रात हाथ में चाकू लेकर वो पहुंच गया उसके घर। 15 दिन तक बदले की आग में जलता रहा और फिर गुस्से में सीधा उसके घर पहुंचा और सीधा महिला के पेट में चाकू घोंप दिया। बार-बार वार किए, जब तक महिला की मौत नहीं हो गई और फिर वहां से फरार हो गया। बेंगलुरू में एक मर्डर केस ने सनसनी मचा दी है। एक महिला अधिकारी का मर्डर। चाकू घोंपकर घर में ही महिला को मौत के घाट उतारा गया है। प्रतिमा के एस बैंगलोर में रहती थी और कर्नाटक गवर्नमेंट में अधिकारी थी। वो एक एक फेमस जियोलॉजिस्ट थी और उन्होंने अपनी पहचान एक बेहद ईमानदार ऑफिसर के रूप में बनाई है। हर काम में एकदम परफेक्ट, ऑफिस का हर आदमी उनकी काफी रिस्पेक्ट करता है। कोई ये समझ ही नहीं पा रहा था कि प्रतिमा के एस का दुश्मन कौन हो सकता है, क्योंकि वो बेहद शालीन और समझदार रही हैं। किसी से दुश्मनी का सवाल ही नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *