दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड ईवन फॉर्मूला लागू किया जाएगा

नई दिल्ली, दिल्ली में पलूशन से मचे हाहाकार के बीच दिल्ली सरकार ने एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूले को लागू करने का फैसाल किया है। 13 से 20 नवंबर तक राजधानी की सड़कों पर वाहनों के लिए यह नियम लागू किया जाएगा। स्कूलों में 10-12वीं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाएं 10 नवंबर तक बंद कर दी गईं हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर हुई हाई लेवल मीटिंग में यह फैसला किया गया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बैठक के बाद यह जानकारी दी। गोपाल राय ने दिवाली के दौरान प्रदूषण में कमी के लिए यूपी और बीजेपी सरकारों से भी पटाखों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘ दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध है। प्रतिबंध के बावजूद पिछली बार हमने देखा कि कई जगह पटाखे छोड़े गए। इसके लिए पुलिस को निर्देश दिया गया कि टीमों को सतर्क किया जाए। दिवाली आ रही है। वर्ल्ड कप का मैच है, उसके बाद छठ पूजा है। अगले समय में पटाखों को लेकर यूपी और हरियाणा की बीजेपी सरकारों से अनुरोध है कि वहां भी प्रतिबंध लगाया जाए ताकि प्रदूषण की स्थिति को और खतरनाक स्थिति में जाने से रोका जा सके।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *